फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Certificates can not be issued today

आज नहीं जारी हो सका प्रमाण पत्र

Mon, 04 Jan 2016 11:08 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष को सोमवार को प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका। डीएम के बाहर रहने के कारण मंगलवार को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन



एक जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के दिन ही एक मात्र प्रत्याशी का परचा दाखिल होने तथा जांच में प्रपत्रों के सही पाए जाने पर डीएम ने श्रद्धा सिंह को विजयी होने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया था।

रात पौने दस बजे डीएम ने जारी बयान में कहा कि प्रमाण पत्र वापस ले लिया गया है और अब प्रत्याशी के नाम की घोषणा चार जनवरी को की जाएगी तथा उसी दिन निर्विरोध विजयी घोषित किया जाएगा। लेकिन सोमवार को डीएम गोंडा से बाहर थे।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि लखनऊ मीटिंग में जाने के कारण प्रमाण पत्र मंगलवार को दिया जाएगा। नियम है कि नामांकन के बाद उसकी जांच की जाती है।

जांच के बाद नामांकन वापसी के दिन अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की जाती है। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के तहत जिस दिन प्रत्याशी की घोषणा होती है, उस दिन यदि कोई निर्विरोध होता है तो उसे रिटर्निंग अफसर द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाता है। लेकिन यहां सत्ता के दबाव में डीएम ने उसी दिन प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात राज्य चुनाव आयुक्त तक पहुंची तो डीएम ने रात पौने दस बजे यह बयान जारी किया कि प्रमाण पत्र वापस ले लिया गया है और अब चार जनवरी को जारी किया जाएगा।

सोमवार को डीएम लखनऊ चले गए। डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रमाण पत्र सोमवार को जारी नहीं हो सका। मंगलवार को प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed