फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Center administrator removed after niece was a candidate

गोंडा: भतीजी के परीक्षार्थी होने पर हटाए गए केंद्र व्यवस्थापक

Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Center administrator removed after niece was a candidate
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में बड़ी खामी सामने आई है। सादुल्लाहनगर के एजी हाशमी इंटर कॉलेज का केंद्र व्यवस्थापक अजीत कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया था। उनकी भतीजी यहां पर हाईस्कूल की परीक्षार्थी है। शिकायत पर केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है। अब यहां पर सैय्यद रफीउद्दीन को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज गैंसड़ी के केंद्र व्यवस्थापक राजीव भारद्वाज का स्थानांतरण होने से डॉ. सुरेश कुमार वर्मा को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि सभी केंद्रों पर अन्य कॉलेजों के शिक्षकों को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व अन्य विभागों के अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को एमपीपी इंटर कॉलेज से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्रों को केंद्रों तक पहुंचाया गया। अलग से रूटवार बसों की व्यवस्था की गई थी। एडीएम प्रदीप कुमार ने केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया व निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की माॅनिटरिंग बढ़ा दी गई है। इसे जनपदीय कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है, जहां से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री ने तैयारियों का जाना हाल
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। बताया गया कि जिले में 34 हजार से अधिक छात्र परीक्षा में बैठ रहे हैं। 67 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। नौ सेक्टर व तीन जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था है। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed