फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Celebrations in Aligarh on Decision to Repel Farm Laws

अलीगढ़ः कृषि कानूनों की वापसी के एलान पर किसानों के खिले चेहरे, जीत का जश्न मनाया

Sat, 20 Nov 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Celebrations in Aligarh on Decision to Repel Farm Laws
गोंडा में गांधी स्मारक पार्क में एक दूसरे को मिठाई खिलाते किसान । - फोटो : GONDA
कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में किसान गांधी स्मारक पार्क के धरनास्थल पर पहुंच गए। बैंडबाजों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान खुशी से प्रफुल्लित किसानों ने आतिशबाजी की। कहा कि कृषि कानूनों का वापस लिया जाना किसानों की बड़ी जीत है।
विज्ञापन

वहीं किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की घोषणा पर इतनी जल्दी भरोसा कर आंदोलन समाप्त नहीं होगा। किसानों के कई मुद्दे हैं जिन पर सरकार से वार्ता और उनका समाधान होने के बाद ही इस पर विचार होगा। सरकार संसद में कानूून वापस करे। एमएसपी की गारंटी का कानून बनाए। एक साल के आंदोलन के बाद किसान-मजदूरों की यह बड़ी जीत है।
विज्ञापन

इस मौके पर धरना समिति के अध्यक्ष रवीकरन सिंह, मास्टर केवल सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश प्रधान, किंगकांग सिंह, हरपाल सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह, डॉ. हरचरन सिंह, वीरेंद्र सिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. जितेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमित ठेनुंआ, जगराम सिंह, हरवीर सिंह, ज्ञानी चौधरी, सतेंद्र सिंह, अशोक फौजदार, अंकित ठकुरेला, रोशन सिंह, धनीराम, संतोष चौधरी, ज्ञान सिंह, ओमप्रकाश, विशंभर सिंह, जवाहर सिंह, सुखपाल प्रधान, अर्जुन प्रधान, निक्की चौधरी, हिमांशु चौधरी, सत्यपाल सिंह, श्यामवीर सिंह, रामखिलाड़ी, नगेंद्र सिंह मौजूद रहे। कृषि कानूनों के विरोध में गांधी स्मारक पार्क में करीब 11 माह से धरना जारी है। वहीं पींजरी पैंठ में भी कृषि कानूनों के विरोध में शुरुआत से ही धरना चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
खैर। गांव फतेहपुर स्थत पेट्रोल पंप के पास भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर राकेश टिकैट और भाकियू जिंदाबाद के नारे लगाए। कृषि कानून वापस लेने की घोषणा को किसानों की जीत बताया।
मनू चौधरी ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में साल भर से किसान आंदोलनरत थे। लगातार दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस मौके पर पुनीत चौधरी, हरपाल सिंह, भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल तोमर, रोबिन चौधरी, गौरव तेवतिया, विजय सिंह, चौब सिंह मौजूद रहे। उधर खैर कृषि उत्पादन मंडी के अध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह का कहना था कि सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। किसानों में खुशी देखने को मिली है।
किसानों का संघर्ष काम आया
भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव का कहना है कि यह किसानों के संघर्ष की सफलता एवं किसान एकता की बड़ी जीत है। एकता, त्याग और संघर्ष जीत का मूल मंत्र है जिसे किसानों ने अपनाया और सरकार को काले कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया। कहा कि साझी समझ और सामूहिक नेतृत्व पर चलने वाला यह दुनिया का सबसे बड़ा और अद्भुत आंदोलन है। किसानों, नौजवानों का यह अहिंसात्मक सत्याग्रह आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।
मिठाई बांटकर खुशी मनाई
कृषि कानूनों के विरोध में चंडौस क्षेत्र में धरने में शामिल होने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे। जगह-जगह मिठाई का वितरण किया गया।
गांव बाहरपुर में भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चौहान ने मिठाई बांटी। कृषि कानून वापस लेने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया और इसे किसानों की जीत बताया। चंडौस कस्बे में सपा के नगर अध्यक्ष व किसान नेता मुस्तकीम पठान ने भी अपने कार्यालय पर मिठाई बांटी। कहा कि यह पूरी तरह से किसानों की जीत है। इस आंदोलन में करीब 700 किसानों की जान चली गई। इसका हमेशा दुख रहेगा। इस मौके पर भाकियू के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, सिकंदर खां, दानिश पठान, रामदयाल, रमेश राघव, छिद्दा मौजूद रहे।
पिसावा संवाद के अनुसार किसान नेता चौधरी रोबिन, करतार सिंह, रौबी चौधरी, कलुआ चौधरी, राजकुमार सिंह, मनवीर सिंह, नवीन कुमार, कैलाश सिंह आदि ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई।
प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत : रामअवतार
बरला। गांव बाबूपुर में भाकियू के पूर्व जिला महासचिव चौ. नवाब सिंह सिंह ने कृषि कानूनों को वापस लेने के प्रधानमंत्री के फैसले को सकारात्मक कदम बताया। कहा कि अभी एमएसपी पर कानून समेत किसान, मजदूरों की तमाम समस्याओं का समाधान होना शेष है। किसानों के हित में उठाया गया यह अच्छा कदम है। भाकियू नेता रामअवतार यादव ने कहा कि गुरुनानक देव की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का भाकियू समेत किसान व मजदूर स्वागत करते हैं। यह घोषणा किसानों के एक साल के संघर्ष की जीत है। इस मौके पर तेजवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बाबी ठाकुर, मुन्नी देवी, कपिल चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, लोकेश चौधरी मौजूद रहे।

कृषि कानून वापस लेने की प्रधानमंत्री की घोषणा पर खुशी का इजहार करते हुए वीरपुर गांव के एक मैरिज होम ें भाकियू नेता कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर गोविल सिंह जादौन, ओमवीर सिंह, विक्रांत सिंह, विशाल शर्मा, सौरभ चौधरी, शिवकुमार बघेल, प्रेमपाल सिंह, सत्यपाल सिंह बघेल, राजू पंडित, ठा. प्रेमपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, सन्नी ठाकुर, विपिन कुमार सिंह, शकंरलाल सिंह, कुलदीप सिंह, हरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed