फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CBSE students happy with semester exam

सेमेस्टर परीक्षा से खुश नजर आए सीबीएसई के परीक्षार्थी

Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
CBSE students happy with semester exam
गोंडा। करोना के प्रकोप के बाद पहली बार सीबीएसई बोर्ड के बोर्ड परीक्षा के टर्म- एक की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

छात्रों की परीक्षा दूसरे कालेजों में हुई, पूरी व्यवस्था बोर्ड की मुख्य परीक्षा की तरह हुई। बताया जा रहा है कि इस बार सीबीएसई बोर्ड दो टर्म में बोर्ड की परीक्षाएं करा रहा है। मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू हुई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इंटर के पहले टर्म की की परीक्षाएं शुरू होंगी। मंगलवार को हाईस्कूल सांख्यिकी का पेपर हुआ। शहर के फातिमा कालेज में पेपर देने के बाद कालेज से बाहर निकलते समय श्रेया सिंह, व्याख्या त्रिपाठी, आयुषी व निहारिका के ग्रुप ने बताया कि बहुत अच्छे माहौल में पेपर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर भी बहुत अच्छा आया था। दिव्या, फरहीन, कौशिकी त्रिपाठी, आर्यन खान, आफरीन खान व मरियम ने बताया कि पेपर तनाव मुक्त रहा। हिमांशु ओझा, आकाश मिश्रा, शिवम सिंह ने बताया कि पेपर बहुत ही लाजवाब था। केंद्रीय विद्यालय में भी बोर्ड की परीक्षाएं हुईं। छात्रों ने कहा कि टर्म परीक्षा होने से उनका तनाव कम हुआ है, परीक्षा की तैयारी का अवसर भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed