{"_id":"649f127c22ef14a19e047f96","slug":"case-on-four-including-advocate-gonda-news-c-13-1-313020-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तथ्य छिपाने में पेशकार व अधिवक्ता समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तथ्य छिपाने में पेशकार व अधिवक्ता समेत चार पर केस
Fri, 30 Jun 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तथ्यों को छिपाकर शपथपत्र दाखिल करने के आरोप में डीआईजी के निर्देश पर पेशकार व अधिवक्ता सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इटियाथोक के ग्राम तारी परसोहिया के स्वामीनाथ ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि विक्रेता राधेश्याम ने 31 अक्तूबर 2019 को बिना विधिक अधिकार के ग्राम सिसई बहलोलपुर स्थित भूमि को भूमाफिया राकेश कुमार दुबे निवासी बहलोलपुर, धरनीधर मिश्र निवासी भवनियापुर उपाध्याय व राकेश कुमार तिवारी निवासी परसिया गूदर को बेच दिया।
अधिवक्ता राकेश कुमार दूबे ने बैनामे को आधार बनाकर नामांतरण आदेश पारित कराने के लिए तहसीलदार न्यायिक गोंडा के यहां वाद दाखिल किया। जिस पर उसने आपत्ति प्रस्तुत की जो अभी विचाराधीन है। न्यायालय अपर तहसीलदार न्यायिक के यहां राकेश दुबे ने विचाराधीन होते हुए एक ही बैनामे का दूसरा वाद धरनीधर मिश्र के माध्यम से तहसीलदार सदर गोंडा के यहां तथ्य छिपाकर 15 नवंबर 2019 को दाखिल किया। इसमें अधिवक्ता के रूप में राकेश दुबे ने अपना वकालतनामा दाखिल किया। वहीं, पेशकार रीतेश मिश्र ने भी भूमाफिया से साठगांठ कर गाटा संख्या में कूटरचना कर फेरबदल कर बैनामे में मदद की।
पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नगर में राकेश कुमार दुबे, धरनीधर मिश्र, राकेश कुमार तिवारी व पेशकार रीतेश मिश्र के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी किए जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।