{"_id":"5d728d108ebc3e93b65d3f42","slug":"case-of-torture-on-five-people-including-husband-gonda-news-lko4802170171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच लोगों पर प्रताड़ना का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत पांच लोगों पर प्रताड़ना का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर (गोंडा)। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में थाना खरगूपुर में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम लोनावादरगाह निवासी अन्नो खान (27) पुत्री लतीफ खान ने थाना खरगूपुर में शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी 28 जनवरी 2016 को रुचिपुरा कोतवाली देहरादून उत्तराखंड निवासी तजम्मुज के बेटे परबेज आलम के साथ हुई थी।
अन्नो खान का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति तथा उनके रिश्तेदार खलील सिद्दीकी, खलील की पत्नी सिद्दीकी, अशरफ व पुत्री गुड़िया दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। पिछले वर्ष उसे मायके में छोड़ गए थे और उसके पिता से पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। जब दहेज की रकम नहीं मिली तो उसे वापस नहीं ले गए। आरोप है कि मायके वालों ने बेटी को ले जाने का परवेज पर दबाव बनाया तो परवेज अपनी ससुराल पहुंचा, अन्नो को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। अन्नो खाने ने थाने में पति परवेज आलम समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।