{"_id":"6024102a8ebc3ee97217dbae","slug":"case-filed-for-murder-on-maternal-uncle-at-watchman-s-watch-gonda-news-lko5641949108","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का चौकीदार बना वादी: आरोपी मामा पर दर्ज कराया हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का चौकीदार बना वादी: आरोपी मामा पर दर्ज कराया हत्या का केस
विज्ञापन
गोंडा। सिसैया दलेल गांव में मंगलवार शाम नवविवाहिता भांजी की गला काटकर हत्या करने के आरोपी मामा के खिलाफ गांव के चौकीदार ने थाना कौड़िया में हत्या का केस दर्ज कराया है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के बयारिया गांव के चौकीदार संगमलाल निवासी कोटिया मदारा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि इसी गांव के रहने वाले छांगुर अपनी भांजी सोनिया खातून निवासी सिसैया दलेज की गला काटकर हत्या कर दी।
आरोप है कि सोनिया का गांव के ही एक युवक से पिछले कुछ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते पिछले वर्ष फरवरी माह में वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली भाग गई थी। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने कौड़िया थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने सोनिया व आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन
जहां सोनिया के बयान के बाद नाबालिग होने की स्थिति में उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। जबकि आरोपी नसीब अली को कारागार भेज दिया गया। उसके बाद सोनिया के पिता आरिफ ने उसकी शादी पिछले वर्ष माह मई में गांव के ही लालू के साथ कर दी।
शादी होने के कुछ दिन बाद फिर से दोनों में बातचीत शुरू हो गई। सोमवार को जब सोनिया अपने मायके आई और यहां से वह अपने प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई। जिसकी भनक लगते ही उसका मामा छांगुर वहां पहुंच गया।
गुस्से में बौखलाए छांगुर ने भांजी सोनिया खातून की गला काटकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार संगमलाल की तहरीर पर छांगुर निवासी बखरिया के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।