{"_id":"67ae330de8e97eaebe0c994e","slug":"case-against-up-112-police-team-and-pradhans-representative-gonda-news-c-100-1-gon1003-132592-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूपी 112 की पुलिस टीम व प्रधान के प्रतिनिधि पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूपी 112 की पुलिस टीम व प्रधान के प्रतिनिधि पर केस
Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। परसपुर के डेहरास चौराहे के पास सड़क हादसे में किसान मुन्नालाल मौर्य की मौत के मामले में पत्नी ने यूपी 112 के पुलिसकर्मियों व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि मुन्नालाल की मौत के बाद मौके पर पहुंचे 112 के पुलिसकर्मियों ने ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली व चालक को छोड़ दिया। वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इस मामले में समझौते के लिए दबाव बनाया।
बीती पांच फरवरी की सुबह 11 बजे किसान मुन्नालाल साइकिल से रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी डेहरास चौराहे के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर कुचल गए थे। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मुन्नालाल की पत्नी माधुरी देवी के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने मिलीभगत कर ट्रैक्टर-ट्राॅली व चालक को छोड़ दिया। जबकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजीव सिंह उर्फ जुगनू समझौते के लिए उन पर दबाव बनाते रहे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।