{"_id":"5d65673c8ebc3e93be632419","slug":"case-against-kotedar-and-brother-gonda-news-lko4783693195","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन हजम करने वाले कोटेदार व उसके भाई पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन हजम करने वाले कोटेदार व उसके भाई पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार (गोंडा)। विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत सर्वांगपुर में गरीबों के राशन वितरण में भारी अनियमिता सामने आई है। कार्ड धारकों का अंगूठा लगवाकर राशन हजम करने वाले कोटेदार व उसके भाई के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने केस दर्ज कराया है।
डीएम डॉ. नितिन बंसल के आदेश पर डीएसओ वीरेंद्र कुमार महान ने टीम के साथ सर्वांगपुर के कोटेदार अशोक दूबे की दुकान पर सोमवार को छापा मारा था। छापे के दौरान कोटेदार अशोक दूबे व उसके भाई की राशन वितरण में संलिप्तता पाई गई।
पूर्ति निरीक्षक हरिवंश यादव ने मंगलवार को कोटदार अशोक दूबे व उसके भाई पवन दूबे उर्फ गोगे के खिलाफ थाना कटरा बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा कि कोटदार ने अपने भाई के साथ मिलकर 198 कार्ड धारकों को बिना राशन दिए ही वितरण शत प्रतिशत दिखा दिया। उपनिरीक्षक गोरख नाथ सरोज ने बताया कि कोटेदार व उसके भाई के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।