फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   careless security worksers will be suspend

लापरवाह सुरक्षा कर्मी होंगे बर्खास्त

Sun, 11 Oct 2015 10:48 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लापरवाही करने वाले सुरक्षा कर्मियों को अब
विज्ञापन
सीधे बर्खास्त किया जाएगा। चुनाव में सुरक्षा के लिए लगाए गए कर्मचारी मौके पर हैं कि नहीं, इसकी क्रॉस चेकिंग के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में टीम गठित कर दी गई हैं।

यह बातें रविवार को डीएम के साथ प्रेसवार्ता में पत्रकारों से रूबरू एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए रखने के लिए 40 कलस्टर मोबाइल बनाए गए हैं, जो लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रखेंगे।

चुनाव वाले क्षेत्र में 21 बैरियर लगाए गए हैं, जहां आज शाम से ही चेकिंग शुरू हो जाएगी। नौ राजपत्रित अधिकारी लगाए गए हैं।

बड़े क्षेत्रों में निगहबानी के लिए एक-एक अतिरिक्त थानाध्यक्षों को लगाया है। पिछले चुनाव में लापरवाही करने के आरोप में दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

दो दर्जन सुरक्षा कर्मी भी कार्रवाई के लिए निशाने पर हैं। किसी भी घटना की जानकारी जल्द हो सके, इसके लिए धानेपुरा थाने में एक सब कंट्रोल खोला गया है।

सूचनाओं के आदान-प्रदान में नेटवर्क बाधा से निपटने के लिए के सभी कलस्टर मोबाइल टीम के वाहनों को आरटी सेट (रेडियो ट्रांसमिशन सेट) से लैस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed