{"_id":"225b0ebf6ca3a09842c7a35be6f678f1","slug":"careless-five-officers-sought-answers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह पांच अफसरों से मांगा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह पांच अफसरों से मांगा जवाब
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण व अंधता निवारण कार्यक्रम में बेहद धीमी प्रगति मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी गोंडा, करनैलगंज से खरगूपुर तक की सड़क का निर्माण कार्य धन होने के बावजूद न कराने पर अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा मंडल में लक्षित 40 प्रोजेक्टों की स्थापना की प्रगति शून्य मिलने पर उप निदेशक खाद्य प्रसंस्करण देवीपाटन मंडल तथा विकास कार्यक्रमों की बैठक का डाटा कई बार निर्देश के बावजूद सही न उपलब्ध कराने पर मुख्य विकास अधिकारी बहराइच व श्रावस्ती से स्पष्टीकरण तलब किया गया हैं।
यह कार्रवाई देवीपाटन मंडल के आयुक्त मुरलीधर दूबे ने मंगलवार को आयुक्त कार्यालय में आयोजित विकास कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा के दौरान की है।
आयुक्त ने धन होने के बावजूद जानबूझकर विकास कार्यक्रमों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय कृषि विकास व पारदर्शी योजना की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा किसानों का पंजीकरण किया जाए। संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मंडल ने बताया कि मंडल में अब तक एक लाख 98 हजार किसानों का पंजीकरण किया जा चुका हैं।
मंडल में सड़कों की खराब स्थिति पर आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यालय को फोरलेन से जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण में धीमी प्रगति पर आयुक्त ने नाराजगी जताई। स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनपद गोंडा की स्थिति मंडल में सबसे खराब पाई गई, जिस पर आयुक्त ने अपर निदेशक स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल व सीएमओ गोंडा से जवाब तलब किया है।
आयुक्त ने सीएमओ गोंडा को निर्देश दिए कि संस्थागत प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं का खाता खोलने के लिए बैंकों से समन्वय बनाकर उन्हें जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिया जाए।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत बलरामपुर में 382 मामले लंबित मिलने पर आयुक्त ने डीएम बलरामपुर व सीडीओ को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के पंजीकरण, ड्रेस वितरण व मिड-डे मील की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तलब की हैं।