फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cards were not distributed

नहीं बंट सके एक लाख कार्ड

Tue, 01 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 01 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
cards were not distributed

केंद्र सरकार की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना जिले में तय समय में परवान नहीं चढ़ सकी है। एक मार्च को योजना की शुरुआत की जानी थी लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक पूरे कार्ड नहीं बंट सके हैं। जिले में करीब पांच लाख कार्डों का वितरण होना है, जिसमें अभी चार लाख कार्ड ही बंट पाए हैं। करीब एक लाख डंप पड़े हैं, जो बंटने अभी शेष हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से एनएफएसए योजना शुरू की गई है। इस योजना को एक मार्च से जिले में शुरू किया जाना था। योजना के संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी बड़ा तानाबाना बुनने के साथ पूर्ति विभाग, आवश्यक वस्तु निगम, खाद्य रसद विभाग, एफसीआई के अलावा तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से योजना की शुरुआत होना तो दूर अभी वह तैयारी की मझधार में ही फंसी पड़ी है। जिले के सभी गोदामों में एक से चार तारीख तक अनाज का उठान कर उचित दर विक्रेता के दुकान/गोदाम का सत्यापन किया जाना था। इसके तुरन्त बाद पांच से अनाज का तीन चरणों में वितरण किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वितरण का रोस्टर भी अब तक तय नहीं हो सका है। विभाग की ओर से योजना के लिए जो लाभार्थी चयनित हैं, उन सभी को अभी तक कार्ड नहीं मिला है। ब्लॉक व तहसील स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय में करीब एक लाख से अधिक लाभार्थियों के राशन कार्ड डंप पड़े हैं।

विभाग चार लाख राशन कार्ड वितरण किये जाने का दावा कर रहा है। विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि इस बार अनाज का उठान अधिक होना है। लेट लतीफी व्यवस्था से तय समय तक तैयारी पूरी न होते देख अधिकारी अभी वितरण तिथि तय नही कर पा रहे हैं।


जिले में एनएफएसए योजना के तहत अनाज का वितरण कब होना है, इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं है। इसके पीछे विभाग की ओर से पिछले छह माह में आज तक अनाज वितरण किये जाने का रोस्टर तक तय नहीं किया जा सका है। जिले में वितरण का रोस्टर का पालन न कराने को लेकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कई करोड़ रुपये के घपले हो चुके हैं।

लाभार्थियों को मिलने वाला अनाज
लाभर्थी    मात्रा (किलो में)    कीमत (रुपये/किलो)
* अन्त्योदय लाभार्थी को प्रति कार्ड गेहूं         10     2
* अन्त्योदय लाभार्थी को प्रति कार्ड चावल     25     3
* एनएफएसए कार्डधारक को प्रति युनिट गेहूं     2      2
* एनएफएसए कार्डधारक को प्रति युनिट चावल  3    3
नोट- एनएफएसए कार्डधारक अपने परिवार के प्रति युनिट के हिसाब से अधिकतम अनाज ले सकता है।

एनएफएसए का फैक्ट फाइल
* कुल चयनित लाभार्थी -                 4,11,839
* कुल अन्त्योदय लाभार्थी-                   65,026
* लाभार्थियों को आवंटित गेहूं -             7131.812 एमटी
* लाभार्थियों को आवंटित चावल -            4394.694 एमटी
* अन्त्योदय लाभार्थियों को आंवटित गेहूं-        650.260 एमटी
* अन्त्योदय लाभार्थियों को आवंटित चावल-    1625.650 एमटी

- फोटो 12 - क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सदर कार्यालय में डंप पड़ा एनएफएसए योजना के चयनित लाभार्थियों के कार्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed