{"_id":"623f57881647c03bc07587bb","slug":"car-gps-gonda-news-lko6232683144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों मे लगने लगा लोजिस्टिक व जीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-7 गोंडा में सीएचसी पर आवंटित गाड़ी में लगा आरबीएसके का स्टीकर। -संवाद
- फोटो : GONDA
Link Copied
गोंडा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चल रही गाड़ियों के अवैध भुगतान के खेल पर अब सख्ती से लगाम कसेगी। अमर उजाला के खुलासे के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों ने आनन-फानन में ऐसे सभी वाहनों में मिशन से जुड़ा पोस्टर व जीपीएस लगाए जाने की कवायद शुरू की है। दूसरी तरफ कार्यक्रम के तहत चल रही गाड़ियों का विस्तृत ब्योरा देने में जिम्मेदार अभी भी किनारा कसे हैं।
विज्ञापन
बिना चले वाहनों के एवज में हो रहे फर्जी भुगतान के खेल में अब तक 6.5 लाख की चपत लगायी जा चुकी है। गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद से जिम्मेदार इसकी लीपापोती में जुट गए थे। इस मामले में अब अपनी गर्दन बचाने को आला अफसरों ने ठेकेदारों से सभी गाड़ियों को जीपीएसयुक्त बनाने और मिशन से जुड़े पोस्टर लगवाने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान की निगरानी व संचालन के लिए 32 गाड़ियों को आवंटित किया गया है। नयी व्यवस्था के तहत अब इनकी निगरानी और गड़बड़ी रोकने को जो भी गाड़ियां चलेंगी, सभी में जीपीएस सिस्टम होना जरूरी होगा। ताकि उनकी लोकेशन सत्यापित करने के साथ यह पता भी लगाया जा सके कि गाड़ियां कितने किलोमीटर चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।