फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Candidate's supporter shot in fake voting controversy

फर्जी मतदान के विवाद में प्रत्याशी के समर्थक को मारी गोली

Mon, 19 Apr 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Candidate's supporter shot in fake voting controversy
मोतीगंज। विरवा बभनी गांव में पंचायत चुनाव में सोमवार को मतदान चल रह था। दोपहर बाद तक शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मगर शाम को फर्जी वोटिंग को लेकर जिला पंचायत पद के एक प्रत्याशी के समर्थक का कुछ लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद के दौरान ही कुछ लोगों ने समर्थक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विकासखंड झंझरी के चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के रसूख वाले दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को मोतीगंज थाना क्षेत्र के विरवा बभनी मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू हुई। लोग मतदान के लिए कतार में लगे थे।
विज्ञापन

दोपहर बाद तक शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। मगर शाम को फर्जी मतदान को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से सोनू शुुक्ला के समर्थक अजय जायसवाल से विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी झड़प के दौरान दूसरे पक्ष के दो युवक अजय जायसवाल 23 से भिड़ गए और उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी काजीदेवर ले जाया गया।
जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना मोतीगंज के प्रभारी निरीक्षक ब्रम्हानंद सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

दलीप पुरवा में वोटिंग को लेकर दो पक्षों में पथराव
मनकापुर के दलीप पुरवा में सोमवार की देर शाम मतदान के दौरान बूथ के बाहर ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। मतदान समाप्त होने के बाद पुलिस सुरक्षा में मतदान पेटियां स्ट्रांग रूम तक पहंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed