{"_id":"4136e90574bcd6f34b123f6e1f52758d","slug":"canal-cut-prepared-250-acres-of-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटी, 250 बीघा तैयार फसल में पानी भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटी, 250 बीघा तैयार फसल में पानी भरा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटई रामपुर के मजरे हज्जी के डीह में नहर कटने से सैकड़ों एकड़ तैयार धान की फसल में पानी भर गया है। सिंचाई विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने डीएम से बर्बाद फसल का मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन
डीह निवासी निहाल ने बताया कि मंगलवार को सरयू नहर बस्ती ब्रांच नहर खंड चार से निकली माइनर में पानी छोड़ दिया गया। नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी सैकड़ों एकड़ तैैयार धान की फसल में भर गया है।
विज्ञापन
निहाल, आस मोहम्मद, रामदेव, रामलखन, चिंकू वर्मा, जगन्नाथ व शंकरराम आदि के करीब 250 बीघे धान में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि तैयार फसल में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत नहीं कराई।
विज्ञापन