फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   campaign ends of the fourth phase election

चौथे चरण का चुनाव प्रचार थमा

Tue, 27 Oct 2015 11:17 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में चौथे चरण के प्रचार का शोर मंगलवार की शाम पांच बजे थम गया। तरबगंज तहसील क्षेत्र के चार ब्लॉकों के 279 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद व 11 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 29 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए बुधवार को 922 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

 
तरबगंज तहसील क्षेत्र के चौथे चरण में पंचायत चुनाव के मैदान में क्षेत्र पंचायत पद के लिए 1839 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं। जबकि जिला पंचायत पद के एक पूर्व सांसद समेत 240 उम्मीदवार एक दूसरे को मात देने के लिए मैदान में चुनावी तलवार भांज रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को प्रचार थम जाने के बाद जहां उम्मीदवारों ने अपना जोड़ गांठ व दूसरे हथकंडों पर काम करना शुरू कर दिया है, वहीं जिला प्रशासन ने भी पोलिंग पार्टियां को सकुशल रवानगी कराने को लेकर कसरत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी, ताकि गुरुवार को सुबह समय से मतदान शुरू कराया जा चुके। प्रशासन ने वाहनों का अधिग्रहण कर लिया है।

आज सभी वाहनों को ब्लॉक वार पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल पर भेजना शुरू कर दिया है। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

यहां से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
ब्लॉक     -   रवानगी स्थल
नवाबगंज-    गांधी इंटर कॉलेज नवाबगंज गोंडा
बेलसर    -    महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा
तरबगंज-    किसान बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरबगंज गोंडा
वजीरगंज-    दयानन्द आर्य वैदिक इंटर कॉलेज वजीरगंज गोंडा    
     
पंचायत चुनाव के चौथे चरण में खास
ब्लॉक         सदस्य क्षेत्र पंचायत    उम्मीदवार     सदस्य जिपं    उम्मीदवार     कुल मतदाता
नवाबगंज     74                         467          03               66        132601
बेलसर        82            564        03        80        157204
तरबगंज        66            370        03        74        137332
वजीरगंज     75            438        02        20        138074
कुल         297            1839        11        240        565211  
      
नौ जोन व 73 सेक्टर में बंटा मतदान क्षेत्र
ब्लाक         जोनल मजिस्ट्रेट   सेक्टर मजिस्ट्रेट
नवाबगंज    0            19
बेलसर        2            18
तरबगंज        2            18
वजीरगंज     2            18
कुल         9            73

अलग-अलग मतदान केंद्रों की श्रेणी
ब्लॉक         सामान्य        संवेदनशील    अति संवेदनशील     अति संवेदनशील प्लस
नवाबगंज    23        19        21            16    
बेलसर        26        16        42            06
तरबगंज        16        32        18            11
वजीरगंज     21        20        22            14
कुल         86        87        103            47


सभी मतदान केंद्र व मतदान स्थलों पर मतदान की तैयारी पूरी करा दी गई है। पोलिंग मजिस्ट्रेट की रवानगी को लेकर वाहनों का पर्याप्त इंतजाम कर लिया गया है। मतदान कर्मियों को कोई असुविधा न हो, इसके बाबत सभी आरओ व संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 29 अक्टूबर को सुबह सात से पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतपेटियों को मतदान कर्मियों को ब्लॉकवार बने स्ट्रांगरूम में जमा कराना होगा।  - राजेश कुमार, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed