फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cable blew, three million population Disilluminato

केबल फुंका, तीन लाख आबादी की बत्ती गुल

Fri, 29 Jan 2016 10:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
मंडेनाला पुल से होकर जाने वाली बिजली का हाईटेंशन केबल शुक्रवार की शाम अचानक फुंक जाने से गोंडा शहर में रहने वाली तीन लाख आबादी की बत्ती अनिश्चितकालीन समय के लिए गुल हो गई। कर्मियों की टीम फुंके केबल को बदलने के प्रयास में जुटी है, इसके बावजूद समाचार भेजे जाने तक बिजली की लाइन चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अवर अभियंता सिविल लाइन अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली का फाल्ट मंडेनाला पुल के नीचे से जाने वाली अंडरग्राउंड 33 केवी एचटी लाइन के केबल में आया है, जिसे ठीक कराने के लिए उनकी टीम लगी है।
विज्ञापन


गोंडा-लखनऊ मेन रोड पर पड़ने वाले मंडेनाला पुल से होकर पावर कॉर्पोरेशन की 33 केवी एचटी लाइन का केबल गया है। इसी केबल से झंझरी, आवास विकास और सिविल लाइन के साथ ही बड़गांव बिजलीघर को आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम साढ़े 5 बजे अचानक मंडेनाला पुल से होकर जाने वाला अंडरग्राउंड केबल तेज धमाके के साथ दग गया, जिससे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति एकदम से ठप पड़ गई।

सिविल लाइन बिजलीघर के अवर अभियंता अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंडेनाला पुल के नीचे से होकर जाने वाली 33 केवी एचटी लाइन का केबल तेज धमाके के साथ दगा है, जिसे ठीक करने के लिए उनकी टीम लगी है।


लेकिन देर शाम समाचार भेजे जाने तक दगी हुई केबल को बदलकर दूसरी केबल न लगाए जाने से पूरे शहर में अंधेरा छाया रहा। बिजली गुल होने से शहर की तीन लाख आबादी अंधेरे में है।

वहीं पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की मानें तो दगे  केबल को बदलकर दूसरा केबल लगाए जाने में कम से कम चार से पांच घंटे का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed