फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bullion market panicked, small businessmen started worrying

Gonda News: सहमा सराफा बाजार, छोटे कारोबारियों को सताने लगी चिंता

Tue, 12 May 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 12 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bullion market panicked, small businessmen started worrying
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद जिले के सराफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की अपील का सीधा असर कारोबार पर पड़ सकता है। पहले से महंगाई और कमजोर बाजार की मार झेल रहे छोटे व्यापारियों व कारीगरों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल स्वर्णकार समाज सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने कहा कि सराफा कारोबार से केवल दुकानदार ही नहीं, बल्कि गहने बनाने वाले कारीगर, माला गूंथने वाले, पुहाई, डिब्बा बनाने तथा छिलाई-सफाई का काम करने वाले हजारों लोग जुड़े हैं। यदि खरीदारी में कमी आती है तो सबसे ज्यादा असर इन्हीं छोटे कामगारों पर पड़ेगा। मनकापुर के व्यापारी राकेश कुमार सोनी ने कहा कि छोटे दुकानदारों के लिए एक साल तक कारोबार ठप होने जैसी स्थिति बेहद कठिन होगी। उन्होंने कहा कि दुकान बंद कर परिवार चलाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी दीपक मराठा ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील का असर बाजार पर जरूर दिखाई देगा, लेकिन ग्राहक पुराने सोने के जेवर देकर नए डिजाइन के गहने बनवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से व्यापारियों को राहत देने की मांग भी की। व्यापारी पंकज कुमार ने कहा कि सराफा कारोबार से जुड़े छोटे कारीगरों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। वहीं सहालग सीजन को लेकर ग्राहक भी खरीदारी को लेकर असमंजस में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed