फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BSA could be deployed in the district after seven months

सात महीने बाद जिले में हो सकी बीएसए की तैनाती

Fri, 08 Oct 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
BSA could be deployed in the district after seven months
गोंडा। बेसिक शिक्षा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिए पूरे सात महीने का इंतजार करना पड़ा। शासन स्तर पर दो बार प्रयास भी हुए लेकिन लगातार हो रही कार्रवाईयों से अधिकारी जिले में आना ही नही चाहते थे। काफी मशक्कत के बाद गुरुवार की देरशाम को बीएसए के पद पर रायबरेली डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता जय प्रताप सिंह की तैनाती हो सकी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत प्रजापति इसी साल फरवरी माह में निलंबित हो गए थे। वजीरगंज के एक शिक्षक की ओर से भेजी गई सूची पर ही कार्रवाई होने से प्रदेश में अधिकारियों ने जिले में तैनाती से दूर भागने लगे। इससे सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन को पहली मार्च को बीएसए का प्रभार मिला।
विज्ञापन

उन्होंने सितंबर तक तो प्रभार देखा लेकिन फिर विवाद बढ़ने लगे तो उन्होंने प्रभार से मुक्त किए जाने की मांग कर ली। इसके बाद 23 सितंबर को डीआईओएस राकेश कुुमार को प्रभार सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बीच में 30 जून को बाराबंकी की वरिष्ठ प्रवक्ता दीपिका चतुर्वेदी को जिले में बीएसए पद पर तैनाती दी गई लेकिन उन्होने मेडिकल ले लिया। बीते गुरुवार को बीएसए की तैनाती का आदेश जारी हुआ तो वरिष्ठ प्रवक्ता दीपिका चतुर्वेदी को गोंडा से हटाकर संभल कर दिया गया और रायबरेली डायट में तैनात वरिष्ठ प्रवक्ता जय प्रताप सिंह को जिले में तैनाती दी गई।

विभाग के अधिकारियों की मानें तो बीएसए जय प्रताप सिंह पुराने और अनुभवी अधिकारी हैं। वह प्रदेश के कई जिलों में बीएसए रह चुके हैं। फिलहाल शुक्रवार को वह जिले में प्रभार लेने नही आ सके। दो दिन अवकाश होने के बाद सोमवार को ही प्रभार लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed