{"_id":"66ae8919dfc4d5a35c02c221","slug":"brijlal-murder-case-protest-by-keeping-dead-body-on-the-road-gonda-news-c-100-1-gon1002-121399-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृजलाल हत्याकांड : सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजलाल हत्याकांड : सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन
Sun, 04 Aug 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र के चिवरहा गांव में घर के सामने से बिजली की लाइन खींचने को लेकर विवाद में मजदूर बृजलाल विश्वकर्मा की हत्या के मामले में परिजनों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। शनिवार सुबह करीब दस बजे गांव के मोड़ पर बृजलाल का शव रखकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। शव लेकर गई एंबुलेंस को भी रोके रखा। मृतक की पत्नी ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। तीन और लोगों को आरोपी बनाने की मांग भी की। सीओ विनोद कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। दोपहर में बृजलाल का अंतिम संस्कार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
चिवरहा हरष पुरवा निवासी पाटनदीन विश्वकर्मा ने गांव के ही विनय कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह घर के सामने से बिजली की लाइन खींचने के दौरान विवाद को लेकर रंजिश में उनके पिता बृजलाल विश्वकर्मा (44) की रात नौ बजे हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद बृजलाल का शव गांव पहुंचा तो परिजन उसे लेकर गांव के मोड़ पर पहुंच गए। वहां शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्हें आशंका थी कि मौत का कारण करंट दिखाया जा रहा है और पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। परिजनों ने हत्या की एफआईआर में तीन और लोगों का नाम शामिल करने की भी मांग की। सीओ विनोद कुमार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ही एफआईआर की गई है। जो नाम और हैं, उन्हें अब विवेचना में साक्ष्य के आधार पर शामिल किया जाएगा। सीओ ने भी परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने बृजलाल का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान तरबगंज के साथ ही उमरीबेगमगंज थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही।