फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brij Bhushan will go with Udan Khatole in his programs

हेलीकाप्टर से कैसरगंज सांसद ने शुरू किया प्रतिभा सम्मान

Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Brij Bhushan will go with Udan Khatole in his programs
गोंडा में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किराए पर मंगाया हेलीकाप्टर। - फोटो : GONDA
गोंडा। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह अब हेलीकॉप्टर से कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनकी तरफ से मंडल ही नहीं कई जिलों में प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया गया है। जिसकी परीक्षा में 55 हजार छात्रों ने भाग लिया है।
विज्ञापन

अब जिलों में प्रतिभाओं के सम्मान में कार्यक्रम होने हैं। मंगलवार को बहराइच में प्रतिभा सम्मान समारोह में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर अभियान शुरू किया है। उनका कहना है कि इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन है, सभी में पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर जरूरी है। इसके लिए उन्होंने किराए पर एक हेलीकॉप्टर लिया है।
विज्ञापन

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद होने के कारण उनके कई कार्यक्रम होते हैं। अब वहां पहुंचने में समय का प्रबंधन संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जनवरी तक के लिए उन्होंने किराए पर हेलीकॉप्टर लिया है, जिसके लिए वह महाराजा एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को किराया देंगे। उड़ान भरने पर प्रति घंटे डेढ़ लाख रुपये किराया देना होगा। बताया जा रहा है कि 14 जनवरी तक भाजपा के जनविश्वास यात्रा से कई कार्यक्रम हैं। उनमें पहुंच के लिए हेलीकाप्टर का प्रयोग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed