{"_id":"69a6d3483b9eccbe3c04d54a","slug":"brij-bhushan-sharan-singh-expressed-concern-over-iran-israel-war-saying-that-dialogue-is-only-solution-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ईरान-इजराइल युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह ने जताई चिंता, बोले- बातचीत ही समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ईरान-इजराइल युद्ध पर बृजभूषण शरण सिंह ने जताई चिंता, बोले- बातचीत ही समाधान
Tue, 03 Mar 2026 05:55 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:55 PM IST
सार
ईरान-इजराइल युद्ध पर गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पहली बार इतने देश प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से संघर्ष की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ी है। बातचीत ही समाधान है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के गोंडा में मंगलवार को अपने पैतृक आवास विश्नोहरपुर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने थारू जनजाति के होली उत्सव में शिरकत की। कार्यक्रम में बलरामपुर और श्रावस्ती से आए थारू समाज के लोगों ने पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-गुलाल और ढोल की थाप पर पूर्व सांसद समुदाय के लोगों के साथ झूमते नजर आए।
विज्ञापन
समापन पर बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। थारू समाज के लोगों को अंगवस्त्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद ने ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि पहली बार इतने देश प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से संघर्ष की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इससे वैश्विक अस्थिरता बढ़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी स्थिति में किसी के लिए अच्छा नहीं होता है। बातचीत का रास्ता ही सबको अपनाना पड़ेगा। अब तक कितना बड़ा विनाश हो चुका है। आगे कितना नुकसान होगा, यह चिंता का विषय है।
पूर्व सांसद ने कहा कि दुनिया के कई सुरक्षित माने जाने वाले देशों में भी खलबली मची हुई है। खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम कर रहे हैं। ऐसे में वहां की स्थिति का असर भारत के लोगों और उनके परिवारों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतते हुए शांति और वार्ता का रास्ता अपनाने की अपील की।