{"_id":"70a8cd797048dcee632f55865c0933a5","slug":"boys-and-girls-in-the-game-showed-verve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल में बालक-बालिकाओं ने दिखाया दम
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदत्तगंज क्षेत्र के डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज गुमड़ी में युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को बालक-बालिकाओं की ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक-बालिकाओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, भारोत्तोलन व कुश्ती में दमखम दिखाया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम संयोजक बीओ पीआरडी रामदेव तिवारी एवं कॉलेज के प्रबंधक रामलाल ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। बालक वर्ग दौड़ में मोहम्मद सैफ प्रथम, सूरज पाल द्वितीय व जीसान तृतीय और बालिका वर्ग में उषा प्रथम, सुनीता द्वितीय व कीर्ति तृतीय स्थान पर रहीं।
चक्का फेंक बालक वर्ग के सूरज पाल प्रथम, साजन द्वितीय व भीमसेन तृतीय और बालिका वर्ग में उषा वर्मा प्रथम, पूनम द्वितीय व रेशमा को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक बालक वर्ग में सूरज पाल प्रथम, अखिलेश द्वितीय व शादाब तृतीय और बालिका में उषा प्रथम, पूनम द्वितीय व कोमल तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
लंबी कूद बालक वर्ग के धर्मेंद्र प्रथम, रमेश द्वितीय व सूरज पाल तृतीय और बालिका वर्ग में प्रीति प्रथम, नीलम द्वितीय व वंदना तृतीय स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद में रेशमा प्रथम, उषा द्वितीय व वंदना तृतीय स्थान पर रहीं। भारोत्तोलन बालक वर्ग में सूरज पाल प्रथम, अखिलेश द्वितीय व शादाब तृतीय और बालिका वर्ग में नेहा प्रथम व उषा वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
कबड्डी बालक वर्ग में महदेइया की टीम ने प्रथम व गुमड़ी की टीम ने द्वितीय और बालिका वर्ग में सरहसवा प्रथम व कुसहवा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।