{"_id":"6a7a11e07ce034ec1007fac1","slug":"boy-dies-after-drowning-in-a-water-filled-pit-gonda-news-c-100-1-slko1026-164140-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
Mon, 10 Aug 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बे के आजाद नगर निवासी मोहम्मद शरीफ का पुत्र राजा सोमवार को मोहल्ले के तीन बच्चों के साथ खेलने गया था। खेलते-खेलते वह मनकापुर गांव स्थित खजुरिहवा चिकनी गड़हिया के पास पहुंच गया। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूबने लगा। राजा को पानी में डूबते देख साथ मौजूद नूर आलम, मोहम्मद सईद और रिजवान घबरा गए।
तीनों बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और राजा को पानी से निकालकर मनकापुर सीएचसी ले गए। वहां डॉ. आलोक चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजा मदरसे में कक्षा पांच का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। (संवाद)