फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   boy dead & 6 injured by road accident

बस की टक्कर से बालक की मौत, छह घायल

Sat, 01 Aug 2015 11:32 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
पहिए की कमानी टूटने से अनियंत्रित हुई बस ने शनिवार को अहलादडीह चौराहे पर बच्चों व राहगीरों को रौंद दिया। हादसे में एक बालक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब तीन बजे हरैया बाजार से तुलसीपुर आ रही एक प्राइवेट बस जैसे ही अहलादडीह चौराहे पर पहुंची, तभी उसके पहिए की कमानी टूट गई। इससे बस अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक बस को काबू में करता, तब तक बस ने सड़क के किनारे खेल रहे तीन बच्चों समेत सात लोगों को रौंद दिया।
विज्ञापन


बस की चपेट में आकर एक ढाबली भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में अहलादडीह निवासी सनोज (10), अस्पताली (8), छोटू (11), शांती (50), संदीप (35), प्रेमनगर निवासी चिन्ने (65) तथा तुलसीपुर निवासी इरफान (35) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में सभी घायलों को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। जहां सनोज व अस्पताली की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अहलादडीह के ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र ने बताया कि सनोज की जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।


अस्पताली का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष तुलसीपुर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed