फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Booth capturing those who will take on NSA

बूथ कैप्चरिंग करने वालों पर लगेगा एनएसए

Fri, 16 Oct 2015 11:34 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग करने वालों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। उन पर रासुका (एनएसए) भी लगेगी। गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हर स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ड्यूटी में लापरवाही करने पर अफसरों व कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह हिदायत जिला निर्वाचन अधिकार/डीएम प्रीति शुक्ला ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दी।

शनिवार को बलरामपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉक  क्षेत्र में मतदान होगा। बलरामपुर ब्लॉक में दो लाख 26 हजार आठ मतदाता डीडीसी की छह और बीडीसी के 159 सीटों के लिए मतदान करेंगे।
विज्ञापन


131 केंद्रों पर 313 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान के लिए 313 पीठसीन, 939 प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान कर्मिकों को लगाया गया है। क्षेत्र को तीन जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीदत्तगंज ब्लॉक में एक लाख 29 हजार 962 मतदाता 82 बीडीसी सीटों पर वोट डालेंगे। 83 केंद्रों पर 183 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

183 पीठासीन अधिकारियों के साथ 549 प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट का दायित्व अपर जिला मजिस्ट्रेट शिवपूजन को दिया गया है।

दो जानल व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निगरानी का निर्देश दिया गया है। डीएम के मुताबिक अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर वोट पड़ने से मतपेटिकाओं के सील होने तक लगातार वीडियोग्राफी कराई जाएगी। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील चिन्हित मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

एसपी वीडी शुक्ल ने कहा कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान में व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


चुनाव में अराजकता फैलाने वाले को गिरफ्तार कर गैंगेस्टर एक्ट और एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। केंद्रों पर सशस्त्र बल के साथ अद्धसैनिक बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed