फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Board Exam: There will be two room inspectors for every 40 candidates

बोर्ड परीक्षा : 40 परीक्षार्थियों पर होंगे दो कक्ष निरीक्षक

Sun, 08 Feb 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: There will be two room inspectors for every 40 candidates
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की व्यवस्था को और सख्त बनाया गया है। नए नियमों के तहत 40 परीक्षार्थियों वाले कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे, जबकि 41 से 60 छात्रों वाले कक्ष में तीन कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक भी अपने पास मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं रख सकेंगे। यदि कोई कक्ष निरीक्षक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 151 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 95 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर और नामित मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। साथ ही केंद्रों पर प्रवेश से पहले सघन तलाशी की व्यवस्था रहेगी। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि वे समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लें ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed