फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BLOs who do more work on the app will get rewards

Gonda News: एप पर ज्यादा काम करने वाले बीएलओ पाएंगे इनाम

Tue, 16 Sep 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
BLOs who do more work on the app will get rewards
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण का काम चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार ई बीएलओ एप के प्रयोग पर जोर दिया है। एप से सर्वाधिक मतदाता बनाने वाले बीएलओ को पुरस्कृत किया जाएगा। रैंक के अनुसार उन्हें निर्धारित प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। प्रथम स्थान पाने वाले बीएलओ को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। द्वितीय स्थान पाने वाले को आठ हजार तथा तृतीय स्थान पाने वाले को छह हजार रुपये मिलेंगे। पांच बीएलओ को तीन-तीन हजार रुपये सांत्वना पुरस्कार भी मिलेगा। एप का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले जिलों की प्रदेश स्तर पर सूची बनेगी। सर्वोच्च तीन जनपद के जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान लाने वाले जिले को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सहायक जिला निर्वाचक अधिकारी पंचायत एवं निकाय नारायण ने बताया कि सभी बीएलओ को योजना की जानकारी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed