{"_id":"68a6100802d3203919002cf3","slug":"blos-reached-door-to-door-revision-started-gonda-news-c-100-1-slko1026-142598-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घर-घर पहुंचे बीएलओ, पुनरीक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घर-घर पहुंचे बीएलओ, पुनरीक्षण शुरू
Wed, 20 Aug 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर बीएलओ ने घर-घर संपर्क करके डाटा एकत्र किया। छूटे हुए लोगों का नाम सूची में सम्मिलित करने के साथ ही मृतक हो चुके लोगों का नाम काटा। इटियाथोक के बखरवा और पूरेदतई में लोगों के सामने बीएलओ ने मतदाता सूची का मिलान कराया।
बीएलओ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की मौजूदगी में मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जा रही है। परिवार के छूटे लोगों का नाम शामिल किया जाएगा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार से बीएलओ ने कार्य शुरू कर दिया है। घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 29 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। परिवर्धन, विलोपन, संशोधन आदि कार्य करना है। एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा।