{"_id":"cc7055a9f9f9cb677020691620debc05","slug":"blokwar-notification-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकवार अधिसूचना जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकवार अधिसूचना जारी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव की सोमवार को विकास खंडवार अधिसूचना जारी की गई। विकास खंडवार तैनात किए गए रिटर्निंग अफसरों ने चुनाव के बाबत ब्लॉकों पर अधिसूचना जारी की। सभी रिटर्निंग अफसरों ने ब्लॉक मुख्यालयों के साथ क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों व सार्वजनिक स्थलों पर चुनाव कार्यक्रम चस्पा कराया।
पंचायत चुनाव में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इस चुनाव के बाबत सात नवंबर को राज्य निर्वाचन आयोग व आठ नवंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
वहीं, सोमवार को ब्लॉकों में करनैलगंज के रिटर्निंग अफसर विनय सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक पर अधिसूचना व चुनाव कार्यक्रम चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह से रुपईडीह ब्लॉक के धनंजय सिंह, परसपुर में अशोक कुमार, हलधरमऊ में संतोष कुमार, कटराबाजार में संतोष प्रसाद शुक्ला, झंझरी में एसके सिंह, मुजेहना में राजेश तिवारी, इटियाथोक में एससी तिवारी, पंडरीकृपाल में राघवेंद्र सिंह, मनकापुर सत्येन्द्र सिंह, छपिया में ओंकारनाथ यादव, वजीरगंज में राजेश कुमार रावत, बभनजोत में मनोज कुमार राव, तरबगंज में राकेश चंद्र गुप्ता, बेलसर में वीरेंद्र कुमार दूबे की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
चुनाव के लिए चरणवार ब्लॉक
चुनाव का प्रथम चरण
झंझरी, पण्डरीकृपाल, इटियाथोक, मुजेहना, रुपईडीह।
चुनाव का द्वितीय चरण
मनकापुर, छपिया, बभनजोत।
चुनाव का तृतीय चरण
करनैलगंज, हलधरमऊ, परसपुर, कटरा बाजार।
चुनाव का चतुर्थ चरण
तरबगंज, वजीरगंज, नवाबगंज, बेलसर।