{"_id":"c4695bb6584c89c0e1fc53df302256c0","slug":"bllian-flot-on-the-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा उफनाई, नदी में बही बल्लियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा उफनाई, नदी में बही बल्लियां
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Sat, 11 Jul 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के पानी के तेज बहाव के आगे बांध का बचाव कार्य फेल होता नजर आ रहा है। कटान से बांध को बचाने के लिए नदी में लगाई गईं बल्लियां घाघरा में बहती जा रही हैं। बांध में जबरदस्त कटान शुरू हो गई है। दो दिनों से हो रही बारिश ने बचाव कार्य में बाधा पैदा कर दी है।
विज्ञापन
एल्गिन-चरसड़ी बांध की स्थिति नाजुक होती जा रही है। बांध के बचाव कार्य को घाघरा लगातार मात दे रही है। नदी में लगाये गये बांस, बल्ली के सहारे बालू भरी बोरियों को रोक कर कटान रोकने की सारी कवायदें फेल हो रही हैं। शनिवार को कई बल्लियां नदी में बह गईं और नदी ने बांध को तेजी से कटान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बरसात के चलते बांध पर बचाव कार्य भी प्रभावित रहा। खराब मौसम के कारण न तो मजदूर कार्य करने के लिए तैयार हैं और न ही अधिकारी मौके पर रुकने को। बांध को बचाने के लिए बनाये गये छह स्परों में दो स्पर 2 व 3 लगभग समाप्त हो चुके हैं। स्पर एक में लगातार कटान हो रही है। अन्य स्पर भी कटान की जद में है। शनिवार को घाघरा का जलस्तर बढ़ कर 105.696 तक पंहुच गया। 2 लाख 10 हजार क्युसेक पानी का डिस्चार्ज होने से बांध की स्थिति नाजुक होती जा रही है।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ी
दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने बंधे का बचाव तथा निर्माण कार्य तो प्रभावित किया ही, बल्कि बाढ़ पीड़ितों की भी मुश्किलें बढ़ा दी है। खुले स्थानोें पर त्रिपाल व पन्नी तानकर गुजार कर रहे बाढ़ पीड़ित लगातार हो रही बारिश से परेशान हैं। उन्हें भोजन के लिए न तो सूखी लकड़ी मिल रही है और न ही उनके जानवरों के लिए चारे को इंतजाम। एल्गिन चरसड़ी, पीडी बांध व विभिन्न स्कूलों व सार्वजनिक सहित अन्य स्थानों पर दिन काट रहे दो हजार बाढ़ पीड़ितों के लिए बारिश मुसीबत बनी हुई है।
राज्यमंत्री ने बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
करनैलगंज (गोंडा)। राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह व जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने शनिवार को प्रशासनिक अमले के साथ बांध का निरीक्षण किया। बांध की मरम्मत कार्य में लगे अफसरों को हरसम्भव बचाव कार्य में तेजी लाने व बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। बांध पर लगातार नजर रखने के लिए पीएसी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, पुलिस कर्मियों व अन्य अधिकारियों को बांध पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया।
राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, परिकल्प एवं नियोजन के प्रमुख अभियंता डीके डुडेजा व यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक संदीप अग्रवाल के साथ बांध का निरीक्षण किया। बांध पर खतरे को देखते हुए बांध बचाव के लिए चल रहे कार्यों को और तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।