फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP workers shouted due to Jan Vishwas Yatra

छह विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी भाजपा की जनविश्वास यात्रा

Tue, 21 Dec 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
BJP workers shouted due to Jan Vishwas Yatra
गोंडा के मनकापुर में जन विश्वास यात्रा लेकर पहुंचे मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, - फोटो : FAIZABAD
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई जनविश्वास यात्रा मंगलवार को गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। कानून मंत्री बृजेश पाठक और सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा के नेतृत्व में पहुंची यात्रा का हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रवक्ता राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकर नगर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यात्रा को 19 दिसंबर को रवाना किया था।
विज्ञापन

यह यात्रा अवध क्षेत्र के 12 जिलों से होते हुए निकाली जा रही है। अंबेडकर नगर से अयोध्या होते हुए यह यात्रा मंगलवार को सुबह जनपद के विधानसभा गौरा के स्वामी नारायण छपिया मंदिर मार्ग से प्रवेश की। उन्होंने बताया कि 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्ववर्ती सरकार की खामियां गिनाने के लिए यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक उसी प्रकार इस पार्टी द्वारा अपनी सरकार की खूबियां गिनाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा जिले की 6 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा ने बताया कि यात्रा के प्रवेश करने पर सीमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, ब्लाक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, जिला यात्रा प्रमुख विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष छपिया जसवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष मसकनवा जितेंद्र नाथ पांडे सहित हजारों की संख्या में लोगों ने ढोल बाजे, फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद मसकनवा बाजार में सभा हुई।
यात्रा विधानसभा मनकापुर में प्रवेश किया, जिसमें कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके पश्चात नवाबगंज में सभा करते हुए यात्रा तरबगंज विधानसभा में प्रवेश किया।
सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय सहित हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया। तत्पश्चात तरबगंज में सभा करते हुए यात्रा करनैलगंज विधानसभा में प्रवेश की, जहां पर विधायक करनैलगंज अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया सहित हजारों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया।
इसके बाद यात्रा विधानसभा कटरा बाजार में पहुंची, जहां पर विधायक कटरा बाजार बावन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा चौरी चौराहा पर स्वागत एवं सभा का कार्यक्रम किया। शाम को यात्रा गोंडा विधानसभा में प्रवेश की। विधायक गोंडा सदर प्रतीक भूषण शरण सिंह ने चंदवतपुर घाट पर स्वागत किया।

बुधवार को यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश कानून मंत्री बृजेश पाठक एवं होमगार्ड मंत्री पल्टू राम रहेंगे। सुबह यात्रा दुखहरण नाथ मंदिर का दर्शन करते हुए यात्रा मेहनौन विधानसभा में प्रवेश करेगी। विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी सहित हजारों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगे तथा धानेपुर में सभा करते हुए यात्रा बलरामपुर जनपद में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed