फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP wants to terrorize people

लोगों को आतंकित करना चाहते हें भाजपाई: योगेश प्रताप सिंह

Sun, 12 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to terrorize people
गोंडा। विधानसभा करनैलगंज की सोलहवीं विजय चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत प्योली (जूनियर हाईस्कूल प्योली) के निकट मैदान में किया गया। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग जनता को आतंकित करना चाहते हैं। लेकिन समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग किसी से डरते नहीं है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोग हिंदू मुसलमान की बात करते हैं। यह नहीं पूछते हैं की खाद मिल रही है या नहीं। किसान खाद खोजने पर भी नहीं पा रहा है। किसानों की फसल को छुट्टा जानवर खाए जा रहे हैं। धनुही में नहर की पुलिया पांच साल से टूटी पड़ी है। पुलिया नहीं बनी है।
विज्ञापन

समाजवादी सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उद्घाटन भाजपा के लोग कर रहे हैं। कमलेश सिंह खैरा ने धान न बिक पाने के कारण आत्म हत्या कर लिया है। 2017 से 2022 तक न्याय पंचायत कटैला, नीरपुर में एक भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी सरकार बनने पर करनैलगंज विधान सभा में समुचित विकास करेंगे। सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन राशि बढ़ेगी। बिजली 300 यूनिट फ्री मिलेगी। शौचालय निर्माण की धनराशि बढ़ेगी।

बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी मिलेगा। परीक्षा में धांधली करने वाले पर प्रदेश सरकार ने कोई बड़ी कार्यवाही नही किया। प्रेरक, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, शिक्षा मित्र को नियमित करने का काम समाजवादी सरकार करेगी। विनीत सिंह मंडल अध्यक्ष परसपुर भाजयुमो, गौरव सिंह आईटी सेल गोंडा भाजपा ने भाजपा को छोड़ समाज वादी पार्टी सदस्यता ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed