फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp,victory

होली के पहले उड़ा गुलाल, ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके भाजपाई

Thu, 10 Mar 2022 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
bjp,victory
ोटो-21 गोंडा के भाजपा कार्यालय पर अबीर-गुलाल की होली खेलते कार्यकर्ता।(संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के सातों विधानसभा सीटों पर एक बार फिर भगवा लहराने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। पार्टी कार्यालय से लेकर प्रत्याशियों के आवास पर फूल और गुलाल की वर्षा हो रही है। गुरुवार दोपहर बाद रुझानों को देखते ढोल नगाड़ों की धुन पर भाजपाई थिरकते रहे। प्रत्याशियों की जीत की खबर आते ही आतिशबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह भाजपा पार्टी कार्यालय पर गले में भगवा पटका और माथे पर तिलक लगाकर पहुंचे कार्यकर्ता हर पल की स्थिति जानने को उत्सुक थे। भाजपा कार्यालय के सभागार में प्रोजेक्टर पर मतगणना का प्रसारण चल रहा। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिला प्रभारी अवनीश सिंह, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, अविनाश जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता टकटकी लगाए स्क्रीन पर मतगणना का रुझान देखते रहे। दोपहर करीब तीन बजे के बाद जैसे ही भाजपा प्रत्याशियों के जीतने का सिलसिला शुरू हुआ तो वे खुशी से झूम उठे और जमकर भगवा गुलाल से होली खेलने लगे।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद दसवीं बार विधायक बने निवर्तमान कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री कार्यालय पहुंचे, तो भाजपा कार्यकर्ता झूम उठे। सब एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई देने में मशगूल दिखे। नवीन गल्ला मंडी से प्रमाणपत्र लेकर प्रत्याशियों का भाजपा कार्यालय पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जहां पहले से ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न की व्यवस्था की गई थी। शाम पांच बजे तक सभी प्रत्याशियों के जीत की घोषणा होते पूरा भाजपा कार्यालय ढोल नगाड़ों की आवाज से गूंज उठा। महिला पुरुष सभी कार्यकर्ता आऐंगे फिर योगी ही के गाने पर थिरकने लगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष ने पटाखे छुड़ाकर जीत की खुुशी जताई। देरशाम तक जश्न चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुझान देखते ही आवास पर लग गया जमावड़ा
दोपहर बाद जैसे ही भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रुझान आने लगे वैसे उनके आवास पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सिंचाई विभाग स्थित विनय द्विवेदी के आवास पर दस बजे से समर्थक पहुंचने लगे। दोपहर बारह बजे के बाद भगवा गुलाल के साथ बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। दूसरी बार विधायक बनने की ओर बढ़ रहे विनय द्विवेदी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर भावुक हो गए। वहीं गोनार्द स्थित प्रतीक भूषण सिंह के कार्यालय, पंतनगर स्थित गौरा विधायक प्रभात वर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं का जश्न चलता रहा। मनकापुर से विधायक रमापति शास्त्री के समर्थक भाजपा कार्यालय पर, बावन सिंह के समर्थक बहराइच रोड पर बनाए गए कैंप में व प्रेमनारायन पांडेय के समर्थक इमलिया गुरुदयाल स्थित सतीश तिवारी के आवास व बहराइच रोड पर बने कैंप पर जमे रहे।

एक-एक मिनट का अपडेट देते रहे आईटी प्रमुख
भाजपा कार्यालय में लगे प्रोजेक्टर पर जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिला प्रभारी व एमएलसी अवनीश सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता चुनाव परिणाम देख रहे थे। लेकिन जिले के नतीजों की जानकारी के लिए आईटी प्रमुख अविनाश जायसवाल को लगाया गया था, जो इंटरनेट के माध्यम से परिणाम की जानकारी कर पार्टी पदाधिकारियों को पल-पल के रुझानों की जानकारी दे रहे थे। उनका सहयोग करने के लिए शशांक मिश्र, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ताओं को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed