{"_id":"64836551801eff4ec1097dd7","slug":"bjp-public-meeting-in-mankapur-today-gonda-news-c-13-1-281002-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मनकापुर में भाजपा की जनसभा आज, जुटेंगे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मनकापुर में भाजपा की जनसभा आज, जुटेंगे दिग्गज
Fri, 09 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मोदी सरकार की दूसरी पारी के पांचवें साल में प्रवेश करने साथ ही भाजपा ने मिशन-2024 की तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को गोंडा संसदीय क्षेत्र में जनसभा के साथ बिगुल फूंका जाएगा। गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह पांच विधायकों के साथ मनकापुर के आरपी इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे। सभा में मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा विशिष्ट अतिथि होंगे।
जनसभा को लेकर सभी तैयारियां शुक्रवार को ही पूरी कर ली गईं। भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसभा में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और बलरामपुर के उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा अपने-अपने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों संग पहुंचेंगे। जनसभा में करीब दस हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है।
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की पांच जून को अयोध्या में जन चेतना रैली निरस्त होने के बाद रविवार को उन्हें शक्ति प्रदर्शन का मौका मिला है। अब पार्टी के बैनर तले बृजभूषण अपनी ताकत व लोकप्रियता का एहसास कराएंगे। कटरा बाजार विधानसभा क्षेत्र के बालपुर के रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय में बृजभूषण की जनसभा में 50 हजार समर्थकों को बुलाया गया है। जनसभा को सफल बनाने के लिए पयागपुर (बहराइच) विधायक सुभाष त्रिपाठी, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, तरबगंज विधायक प्रेमनारायन पांडेय, गोंडा-बलरामपुर से एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ‘मंजू’, बहराइच-श्रावस्ती से एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष गोंडा घनश्याम मिश्र व जिला पंचायत अध्यक्ष बहराइच मंजू सिंह, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने एड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। भाजपा के जिला प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बालपुर के रघुराज शरण महाविद्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की।