फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh visited several places on his native village in Gonda

Gonda : पैतृक गांव में बृजभूषण सिंह ने गोशाला, अस्तबल और अखाड़े का किया दौरा, समर्थकों को दिया संदेश

Fri, 28 Apr 2023 10:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोंड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंड़ा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 10:41 PM IST
सार

यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के निर्वतमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को गोशाला जाकर गाय को गुड़ खिलाया।

विज्ञापन
BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh visited several places on his native village in Gonda
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला रेसलरों के यौन शोषण जैसे गंभीर आरोपों से बुरी तरह घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को देर शाम चुप्पी तोड़ी। उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की एफआईआर संबंध हलफनामे के बीच उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमें देश की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। किसी के आरोप लगा देने से मैं दोषी नहीं हो जाऊंगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहलवानों के आरोपों पर क्या बोले बृजभूषण सिंह
एक प्रश्न के जवाब में सांसद ने कहा कि मैं कहीं भागा नहीं, अपने घर में हूं। यहीं विश्नोहरपुर में पैतृक आवास पर जनता से मिल रहा हूं। पूरा मामला राजनीतिक षड्यंत्र का है। हरियाणा के कुछ खास धनपशु इसमें पर्दे के पीछे से कंट्रोलिंग कर रहे हैं। स्पष्ट किया कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है, तो क्यों डरेंगे। दिल्ली पुलिस से नोटिस के बारे में पूछने पर कहते हैं  कि अभी हमें किसी भी एजेंसी ने संपर्क नहीं किया है। यदि किसी का नोटिस मिलेगा और बुलाया जाएगा तो मैं जांच में सहयोग करूंगा। कहीं भागने का सवाल ही पैदा नहीं होता। भारतीय जनता पार्टी का सांसद होने के नाते देश के कानून और दल की सुचिता का अनुपालन करते हुए जांच में किंचित भी दोषी पाये जाने पर हर सजा सहर्ष स्वीकार करने को तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृजभूषण सिंह ने समर्थकों को दिया संदेश
उधर, बहुचर्चित सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों के आंदोलन के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील पर आए फैसले से जिले में हलचल रही। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर का आदेश दिया तो चर्चाएं तेज हो गईं। उनके समर्थक और विरोधी भी पूरे मामले पर नजर बनाये रहे। खुद बृजभूषण ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। शाम को उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर समर्थकों को संदेश भी दिया।

विज्ञापन

नंदिनीनगर के प्रैक्टिस ग्राउंड पर खिलाड़ियों से मिले
शुक्रवार को अपने पैतृक गांव विश्नोहरपुर में घर के अहाते से लेते रहे मामले का जायजा लेते रहे। यहीं से पूरे घटनाक्रम पर नजर बना रखी है और दिल्ली के पल-पल का अपडेट लेते रहे हैं। शाम को पूरे दलबल संग पहलवानों से नंदिनीनगर के प्रैक्टिस ग्राउंड पर मिलने भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोच और पहलवानों की हौसलाफजाई भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed