फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP made strategy for organizational election

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा, नवंबर में होगा जिले का गठन

Wed, 04 Sep 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJP made strategy for organizational election
गोंडा। संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को भाजपा जिला संगठन चुनाव को लेकर एक कार्यशाला जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सदस्यता प्रमुख जेपीएस राठौर, जिले के चुनाव अधिकारी बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी ने चुनाव प्रक्रिया पर जानकारी दी।
विज्ञापन

जेपीएस राठौर ने कहा कि इस बार सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में लगभग 72 लाख नए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सितंबर, अक्तूबर व नवंबर में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया संपूर्ण होगी। प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी अनूप गुप्ता ने चुनावी प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाते हुए बताया कि इसी माह के 10 तारीख तक प्रत्येक मंडल में मंडल स्तर की कार्यशाला भी संपन्न होनी है।
विज्ञापन

जिला सदस्यता प्रमुख अमर किशोर कश्यप ने बताया कि प्रदेश से जनपद को 2500 बहियां सदस्यता के लिए प्राप्त हुई थीं जिसमें से लगभग 2100 सदस्यता उपरांत पुन: जनपद कार्यालय पर जमा हो चुकी हैं। इसमें लगभग एक लाख नए लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लगभग बीस हजार पुराने लोगों की सदस्यता का सत्यापन किया गया। कार्यशाला जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि प्रदेश से संगठनात्मक चुनाव के लिए तिथि प्राप्त हुई है जिसके आधार पर प्रत्येक बूथ की समितियों का गठन, सितंबर माह में मंडल की समितियों का गठन, जिले का गठन नवंबर माह में होना तय हुआ है। बैठक में जिले के साथ चुनाव अधिकारी साकेत शर्मा जिले के सत्यापन अधिकारी अभिषेक मिश्रा, राम प्रकाश यादव, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडे, प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed