फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   bjp

जनता को रास आई भाजपा की नीतियां, खूब गरजा बाबा का बुलडोजर

Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
bjp
गोंडा। पुरानी पेंशन बहाली, बिजली फ्री, पेंशन में वृद्धि और किसान हितैषी जैसे विपक्षी दलों के दावे, महज दावे ही रह गए। भाजपा सरकार की नीतियां जनता को खूब रास आईं। यही कारण है कि जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में बाबा का बुलडोजर पूरे दमखम से गरजा। वोटों की गिनती से चुनाव परिणाम जैसे ही आगे बढ़ा भाजपा के खेमे में जय श्रीराम के नारे का शोर गूंजने लगा। भाजपा उम्मीदवारों की शानदार जीत से यह तय हो गया कि जनता में फ्री राशन का वितरण और पीएम सम्मान निधि का तिलिस्म कोई भी विपक्षी नहीं तोड़ पाया और जनमत ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में भाजपा, सपा, कांग्रेस व बसपा समेत अन्य दलों ने अपने-अपने लोक लुभावन वादे के साथ मैदान में अपने उम्मीदवारों को उतारा था। सबके अपने-अपने तर्क थे। प्रदेश व केंद्र में सत्ता रूढ़ भाजपा ने अपनी डबल इंजन सरकार का खूब हवाला दिया। सबका साथ सबका विकास करने के दावे के साथ माफियाओं पर चले बाबा के बुलडोजर को लेकर भी भाजपा ने अपनी चुनावी सभाओं में विपक्षियों पर खूब हमला बोला। प्रमुख प्रतिद्वंदी सपा ने जवाबी हमले में उन मुद्दों को हवा दी, जिससे सरकार घेरा जा सकता था। वादे ऐेसे किए गए जिससे यह लगा कि इस बार बदलाव होगा और जनता सपा का साथ देगी। कर्मचारी से लेकर किसान, मजदूर से लेकर व्यापारी और छात्रों से लेकर युवा और बेरोजगार तक अपनी चर्चाओं में बदलाव की बात करते रहे, लेकिन जब मतदान का समय आया तो जनता को भाजपा सरकार की नीतियां अधिक प्रभावी लगीं। यही कारण था कि तमाम दावे व अटकलों को दरकिनार करते हुए जनता ने भाजपा उम्मीदवारों के सिर जीत का सेहरा बांधा है। (संवाद)
विज्ञापन

किंगमेकर बने सांसद बृजभूषण शरण सिंह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर पूरे प्रदेश में भले गरजता रहा, लेकिन देवीपाटन मंडल में कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह का उड़नखटोला खूब चर्चा में रहा। पूरे चुनाव भर अपने उड़नखटोले (हेलीकाप्टर) पर भ्रमणशील रहे सांसद अपने विवादित बयानों से भी माहौल को गरमाते रहे हैं। विपक्षी उनके इन बयानों को बड़बोलापन बता रहे थे, लेकिन राजनीतिक अखाड़े के मंझे पहलवान बृजभूषण विरोधियों को पटखनी देने का दांव बखूबी जानते थे। उनके प्रचार की शैली विपक्षियों पर भारी पड़ी और बेहतर मैनेजमेंट से वह किंगमेकर बनकर उभरे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed