{"_id":"625eee246436aa29a00131b8","slug":"bjp-crime-namaz-gonda-news-lko626862286","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पढ़ने दी नमाज, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पढ़ने दी नमाज, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बनकटवा गांव में मंगलवार को मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री मोहम्मद लुकमान समेत दो लोगों को गांव के ही पांच लोगों ने मस्जिद में घुसने से रोक दिया। जब वह नहीं माने तो उनके साथ ही चार लोगों की पिटाई कर दी गई। इसमें चारों लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामले में कोतवाली नगर में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। लुकमान के भाजपा से जुड़े होने के कारण उनके साथ ये वारदात अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। विवाद की सूचना पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। गांव में शांति कमेटी की बैठक कर लोगों को सद्भाव कायम रखने की अपील की। गांव में एहतियातन पुलिस टीम को भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी मोहम्मद लुकमान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री हैं। उन्होंने नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार को वह गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। जहां इसी गांव के रहने वाले मुनव्वर, जलीसे, साहिल और उनके साथियों ने उन्हें मस्जिद में घुसने नहीं दिया और नमाज पढ़ने से रोका। विरोध पर सभी ने मिलकर लुकमान व सरफराज व दो अन्य लोगों को पीट दिया। इससे लुकमान, सरफराज समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। आरोप है कि लुकमान के भाजपा से जुड़े होने के कारण आरोपी आए दिन उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते थे। इसी के चलते ही मंगलवार को उनके साथ ये वारदात हुई।
वहीं, नमाज अदा करने को लेकर विवाद की सूचना पर एसपी संतोष कुमार मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी ने गांव में शांति कमेटी की बैठक कर लोगों से सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मामले में लुकमान ने कोतवाली नगर में मुन्नवर, जलीसे, साहिल समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी मुनव्वर व जलीसे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। एसपी ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस टीम को भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं।