{"_id":"621679867cde38497426c83c","slug":"bjp-crime-gonda-news-lko6191251100","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के समर्थकों पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के समर्थकों पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान/मसकनवा (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार की देरशाम गौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा के प्रचार वाहन पर हमला कर तोड़फोड़ करने व समर्थकों संग मारपीट करने के मामले में छपिया पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाने में बलवा, मारपीट व एससी/ एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया था।
विधानसभा क्षेत्र गौरा से भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा के समर्थक मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए वाहन से निकले थे। देरशाम छपिया थाना क्षेत्र के तांबेपुर गांव के पास कुछ लोगों ने प्रचार वाहन पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी। हमले में ग्राम प्रधान राम चंदर वर्मा और जय प्रकाश घायल हो गए थे। मामले में बब्बन पांडेय पुत्र गया प्रसाद पांडेय निवासी मझौवा बुजुर्ग ने छपिया थाने में बलबा, मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष छपिया चितवन कुमार ने बताया कि हमले के आरोपी उस्मान अली निवासी अगयामाफी, राहुल सिंह, विजय कुमार उर्फ रुपई निवासी तांबेपुर तथा सुरेंद्र कनौजिया उर्फ सोनू निवासी ग्राम माड़ा को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।