फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bikers gang robbed the medicine bussiness man

बाइकर्स गैंग ने दवा व्यवसायी को लूटा

Thu, 09 Jul 2015 10:55 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में मंडे पुल के पास बुधवार देर शाम बाइकर्स गैंग ने असलहे से डरा-धमकाकर एक दवा व्यवसायी से नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने व्यवसायी को असलहे की बट मार कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के भगहर बुलंद गांव निवासी चंद्रभूषण द्विवेदी पुत्र उमाशंकर द्विवेदी का गोंडा-तरबगंज रोड पर निर्चलपुर बिजली भवानी के पास मेडिकल स्टोर है। बताया जाता है कि चंद्रभूषण बुधवार की रात नौ बजे अपना मेडिकल स्टोर बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में मंडे पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने चंद्रभूषण के सिर पर असलहा सटा दिया और उनसे तीन हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने व्यवसायी के सिर पर असलहे की बट से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर कई लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने दवा व्यवसायी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। इस बाबत देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed