फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collided with electric pole, three youths died

विद्युत पोल से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with electric pole, three youths died
गोंडा। बभनान-मसकनवा मार्ग पर करमा गांव के पास सोमवार की रात बारात जा रहे तीन युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को सीएससी छपिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के दुबौलिया बाजार थाना क्षेत्र के निदुरी गांव के रहने वाले बुधराम गिरी के बेटे दिनेश गिरी की बारात सोमवार की रात मसकनवा आई थी। दिनेश का छोटा भाई रमेश गिरी (21) आजमगढ़ जनपद के थाना दीदारगंज के कुदियारी गांव के रहने वाले इंद्रदेव यादव (22) व सिकंदर यादव (23) एक ही बाइक पर सवार होकर मसकनवा बारात जा रहे थे।
विज्ञापन

वह तीनों बभनान-मसकनवा मार्ग पर करमा गांव के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिससे रमेश गिरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि इंद्रदेव यादव व सिकंदर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को सीएससी छपिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष छपिया आरके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बस्ती जनपद के दुबौलिया बाजार थाना क्षेत्र के निदुरी गांव का रहने वाला रमेश आजमगढ़ के रहने वाले इंद्रदेव व सिकंदर के साथ मुंबई की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। तीनों में पिछले तीन साल से गहरी दोस्ती थी।

इसलिए दोनों आजमगढ़ से रमेश के भाई की शादी में शिरकत करने यहां आए थे। रमेश व उसके दोस्तों के मौत की सूचना दिनेश की शादी में पहुंची तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed