फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bihar secured a spot in the semi-finals by winning three matches

Gonda News: बिहार ने तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Mon, 12 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 12 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bihar secured a spot in the semi-finals by winning three matches
गोंडा। जिगर कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को लीग आधार पर छह मुकाबले खेले गए। बिहार की टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नानपारा की टीम ने दो मुकाबलों में जीत दर्जकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में संजय इलेवन ने यश तिवारी की 66 रन की पारी की मदद से आठ ओवर में 137 रन बनाए। जवाब में सोनू लाइट की टीम 90 रन ही बना सकी। संजय इलेवन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरे मैच में नानपारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 98 रन बनाए। बिहार की टीम ने चार विकेट खोकर छह विकेट से जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में नानपारा ने 115 रन बनाए। जवाब में संजय इलेवन की टीम 72 रन पर सिमट गई। नानपारा ने 43 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे मुकाबले में बिहार के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोनू लाइट की टीम 42 रन पर ऑलआउट हो गई। बिहार ने बिना विकेट गंवाए तीन ओवर में लक्ष्य हासिल कर 10 विकेट से जीत दर्ज की।
पांचवें मैच में नानपारा ने सोनू लाइट के खिलाफ 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सोनू लाइट की टीम 99 रन ही बना सकी। नानपारा ने 43 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

छठे मैच में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाए। जवाब में संजय इलेवन निर्धारित आठ ओवर में 92 रन ही बना सकी। बिहार ने यह मुकाबला जीतकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed