{"_id":"695c0e07203d5bc0fc0368f4","slug":"beware-of-tempting-photos-and-messages-sent-by-unknown-persons-gonda-news-c-100-1-slko1026-149875-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अनजान शख्स भेजे लुभावने फोटो व मेसेज से हो जाएं सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अनजान शख्स भेजे लुभावने फोटो व मेसेज से हो जाएं सावधान
Tue, 06 Jan 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
गोेंडा। साइबर ठगों ने जालसाजी से लोगों को फंसाने का नया तरीका निकाला है। जिसका नाम है फोटो क्लेम स्कैम। साइबर ठग सोशल मीडिया पर लोगों से संपर्क करते हैं। इसके बाद लुभावने फोटो व मेसेज भेजकर उनकी रकम साफ कर देते हैं। सोशल मीडिया पर अगर आपको लुभावने फोटो व मेसेज दिखाई पड़ें तो उसे कतई क्लिक या शेयर न करें। क्लिक करते ही अनजाने में एक एपीके (एंड्रॉयड पैकेज किट) फाइल आपके मोबाइल में डाउनलोड हो जाती है। इसके बाद आपका फोन हैक हो जाता है और आपकी डिटेल आसानी से साइबर ठग के पास पहुंच जाती है। फिर वह आपकाे डरा-धमकाकर आपकी रकम साफ कर देते हैं। ऐसे में डरने की जरूरत नहीं है पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर विशेषज्ञ हरिओम टंडन बताते हैं कि मोबाइल चलाते समय ध्यान रखना होगा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले लुभावने फोटो व मेसेज को कतई क्लिक व शेयर न करें। लुभावने मेसेज के साथ साइबर ठग स्टेग्नोग्राफी के जरिए गुप्त संदेश या जानकारी को सामान्य दिखने वाली फोटो, ऑडियो, वीडियो या टेक्स्ट फाइल में छिपा देते हैं, जो दिखाई नहीं पड़ता। जाने व अनजाने में अगर आप उसे क्लिक करते हैं तो आपकी डिटेल साइबर ठग के पास पहुंच जाएगी। जिससे वह आपका फोन हैक कर लेते हैं। फोन हैक नहीं हुआ तो फोटो, मेसेज व ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर साइबर ठग लोगों से रकम वसूलते हैं। ऐसे में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
सोशल मीडिया के नहीं खुद के बनाए मैसेज ही भेजें
सोशल मीडिया पर नववर्ष या अन्य पर्वों पर दिखने वाले फोटो और मेसेज शेयर या क्लिक करने पर आपको नुकसान हो सकता है। खुद के बनाए मेसेज ही भेजें। जो फोटो व मेसेज सोशल मीडिया पर दिखाई पड़ते हैं, उनमें डाटा चुराने का वायरस हो सकता है। इनके जरिए आपकी डिटेल के साथ ही आपकी रकम भी जा सकती है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक को दिखा रहे थे मोबाइल, खाते से कट गए 5.30 लाख
निजी कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। जिसमें ईपीएफ के 5.30 लाख रुपये जमा थे। दिसंबर 2025 में मोबाइल चलाते समय पीएनबी एपीके एप खुल गया। गलती से उन्होंने एपीके फाइल पर क्लिक कर दिया। इससे उनके खाते से तुरंत 10 हजार रुपये कट गए। इसके बाद वह सीधे पंजाब नेशनल बैंक शिकायत करने पहुंचे। वहां बैंक प्रबंधक को मोबाइल दिखा ही रहे थे तभी 25 हजार, 20, हजार, 15 हजार करके खाते से रुपये कटने लगे, बैंक प्रबंधक ने कर्मचारी से अकाउंट ब्लॉक करने को कहा, लेकिन जब तक वह ब्लॉक कर पाता, उससे पहले खाते से 5.30 लाख रुपये निकल गए। मामले में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला बैंककर्मी से ठगी
शहर के प्रतिष्ठित बैंक की महिला कर्मचारी ने बताया कि मार्च 2025 में होली पर वह व्हाट्सएप और फेसबुक से लोगों को बधाई के मेसेज भेज रही थीं। इसी दौरान गलती से एपीके फाइल क्लिक हो गई। हालांकि उन्हें गलती का अहसास हुआ तो फोन को रिस्टोर कर लिया, लेकिन इससे पहले उनकी डिटेल साइबर ठग के पास पहुंच गई थी। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनका नाम पता, बैंक अकाउंट समेत पूरी डिटेल बताते हुए आठ लाख रुपये की मांग की। रकम न देने पर फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने की धमकी भी दी। घबराकर उन्होंने बताए गए अकाउंट में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में अपने साथी कर्मियों को पूरी बात बताई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
इसका रखें ख्याल
-- फोन पर या ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खातों, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी न दें।
-- अनजान लोगों की ओर से भेजे गए एपीके फाइल पर कतई क्लिक न करें।
-- किसी को भी अपने निजी फोटो व वीडियो न भेजें।
-- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
-- अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें।
-- सोशल मीडिया पर टू फैक्टर ऑथेटिंकेशन जरूर करें।
गोपनीय रहेगी पहचान, साझा कर सकते हैं अपनी बात
अमर उजाला साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चला रहा है। अगर आपके साथ किसी तरह की साइबर ठगी हुई है तो आप अपनी कहानी हमसे साझा कर सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आप हमें 9368724174 पर संपर्क कर सकते हैं।