फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Better facilities for treatment in hospitals

Gonda News: अस्पतालों में मिले इलाज की बेहतर सुविधा

Mon, 26 Dec 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Better facilities for treatment in hospitals
गोंडा। जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी और पीएचसी पर आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिले। उनको सारी दवाइयां अस्पताल से ही मिलनी चाहिए। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी महानिरीक्षक स्टांप कंचन वर्मा ने कहीं। समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग पर उनका विशेष जोर रहा।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निर्माण हर हाल में तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। साफ कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज का संचालन नए सत्र से करने की तैयारी में है। कोरोना संकट को देखते हुए बचाव व जागरूकता पर जोर दिया। हाईवे की सड़कों की समीक्षा कर अधूरे कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि गोशालाओं की व्यवस्थाओं में कमी न रहे।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों से कहा कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के साथ ही छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर ध्यान दें। उन्होंने पर्यटन विभाग से बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर के सुंदरीकरण व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस विभाग को अवैध खनन, अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को नियमित समीक्षा करने को कहा, जिससे प्रगति में कमी न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, एडीएम सुरेश कुमार सोनी, एएसपी शिवराज, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed