{"_id":"68af486f3820b4e9b4002e51","slug":"beautification-of-basehiya-saryu-ghat-will-be-done-with-one-and-a-half-crore-gonda-news-c-100-1-slko1028-142926-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: डेढ़ करोड़ से होगा बसेहिया सरयू घाट का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: डेढ़ करोड़ से होगा बसेहिया सरयू घाट का सुंदरीकरण
Wed, 27 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। करीब डेढ़ करोड़ रुपये से बसेहिया सरयू घाट का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद करनैलगंज को दी गई है। करनैलगंज के सरयू तट के कटरा घाट के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। जबकि दूसरे छोर पर स्थित घाट विकास की आस देख रहा है।
वैसे यहां मनकामेश्वर नाथ महादेव मंदिर के साथ वन विभाग की नर्सरी है। इस घाट पर वन विभाग की तरफ से तमाम आयोजन होते रहते हैं। बसेहिया सरयू घाट पर बनी सीढ़ियां लगभग टूट चुकी हैं। श्रद्धालुओं को स्नान करने में भारी दिक्कत उठानी पड़ती है तथा बसेहिया घाट पर बनी सीढ़ियों से उतरते ही गहरा पानी है।
विधायक करनैलगंज अजय सिंह ने बसेहिया सरयूघाट के विकास को लेकर शासन स्तर पर पैरवी की। इसके बाद मंजूरी मिली है। सरयू घाट का सुंदरीकरण का कार्य पूरा होते ही बसेहिया सरयू घाट के सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल ने बताया कि सर्वे का काम पूरा होते ही बजट का मूल्यांकन कर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। अनुमानित लागत करीब डेढ़ करोड़ रुपये होगी। सीढ़ियों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, लखनऊ रोड से घाट तक मार्ग निर्माण, घाट के पहले मुख्य द्वार, श्रद्धालुओं के बैठने का स्थल बनाने का काम प्रस्तावित है।