फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Beat the Divinity and adopt the way of life

दिव्यांगता को मात दे अपनाया जीने का तरीका

Thu, 05 Sep 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Beat the Divinity and adopt the way of life
गोंडा में गुरसड़ा निवासी दीपक जो दिव्यांग होकर भी चला रहा रिक्शा। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। मुफ़लिसी की मार झेल रहे एक दिव्यांग युवक ने हार नहीं मानी और रिक्शा चला कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि दिव्यांग हुआ तो क्या हुआ। जब हौसले बुलंद हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम गुड़सड़ा परसा महेशी निवासी दीपक कुमार दिव्यांग हो चुके अपने दाहिने हाथ को गमछे में लटकाये हुये एक हाथ से सवारी भरा रिक्शा लिये परसपुर मार्ग पर जा रहा था। उसे रोकते ही वह अपनी दर्द भरी कहानी सुनाने लगा। साहब हमारे दोनों हाथ सही थे, 7 वर्ष पूर्व शादी होने के बाद वह सुखी जीवन बिताने के लिये काम धंधा के बारे में सोचने लगा। गरीबी के कारण घर से उसे कोई सहायता नहीं मिल सकी। जिससे पांच वर्ष पूर्व वह रोजी रोटी के लिये दिल्ली जा रहा था। शहदरा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय वह नीचे गिर गया और उसका दाहिना हाथ ट्रेन के नीचे कट गया।
विज्ञापन

उसके भाइयों ने 6 माह तक उसका इलाज करवाकर उसे स्वस्थ करा दिया। मगर अब उसके सामने समस्याओं के बादल छाने लगे थे। आर्थिक विपन्नता के कारण उसके दोनों भाई अलग हो गये, माता पिता भी वृद्ध हो चुके थे, परिवार में पत्नी के अलावा एक छोटा बच्चा था। स्थिति को देखकर वह समय की गति के साथ तालमेल बनाकर चलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व किसी तरह उसे किराये पर रिक्शा मिला। जिसे चलाने का वह प्रयास करने लगा। यहीं उसके परिवार के भरण पोषण का जरिया बन गया। प्रयास करने पर उसे पेंशन भी मिलने लगा। दीपक ने बताया कि उसका पुत्र अजीत अब पांच वर्ष का हो गया है। जिसे वह ट्यूशन पढ़वा रहा है। उसकी दिली इच्छा है कि वह बच्चे के पढ़ाई में कोई बाधा नही आने देगा। उसे पढ़ा लिखा कर वह दरोगा बनाने का सपना देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed