{"_id":"6224f5db67ac5521334fc192","slug":"bdo-meeting-order-gonda-news-lko620664069","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को भी खुला ब्लॉक, बीडीओ ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को भी खुला ब्लॉक, बीडीओ ने की समीक्षा
विज्ञापन
फोटो-7-गोंडा में तरबगंज ब्लॉक में समीक्षा बैठक करते बीडीओ आकाश सिंह। (संवाद)
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरबगंज (गोंडा)। विकास की रफ्तार पूरे जिले में चुनाव के दौरान थम गई थी। अब नई सरकार बनने की आहट के बीच प्रशासनिक अमले ने भी विकास कार्य में तेजी दिखानी शुरू की है। रविवार को भी तरबगंज स्थित विकासखंड मुख्यालय खुला रहा।
रविवार को खंड विकास अधिकारी आकाश सिंह ने मातहतों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें मनरेगा में रफ्तार धीमी दिखी। पूरे विकासखंड में कुल 982 श्रमिक कार्य कर रहे थे। नई परियोजनाएं स्वीकृत नहीं हो पा रही हैं। आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रति गांव 40 मजदूर प्रतिदिन कार्य कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आवास योजना के तहत 509 आवास स्वीकृत हुए थे। जिसमें 464 आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं। अधूरे पड़े आवासों को शीघ्र पूरा कराए जाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों और प्रधानों को निर्देशित किया गया है।
तरबगंज ब्लाक के 59 ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों में से 45 को पूर्ण कराकर स्वयं सहायता समूह को हस्तांतरित कर दिया गया है। वहीं स्वयं सहायता समूह की भी सरकारी सहायता की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है। बैठक के दौरान सहायक विकास अधिकारी अंबरीश सिंह समेत सभी ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।