फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BDO died in road accident in Gonda

गोंडा में बड़ा हादसा: ध्वजारोहण के लिए जा रहे बीडीओ की सड़क हादसे में मौत, क्रेन ने मारी टक्कर

Thu, 26 Jan 2023 02:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Jan 2023 02:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। ध्वजारोहण के लिए जा रहे बीडीओ की हादसे में मौत हो गई। बंद क्रासिंग पर कार से बाहर निकल पानी पी रहे बीडीओ को क्रेन ने टक्कर मार दी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
BDO died in road accident in Gonda
सड़क हादसे में बीडीओ की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने के लिए कटरा ब्लॉक मुख्यालय पर जा रहे कटरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी रामप्रकाश मौर्य का सड़क हादसे में मौत हो गई। बीडीओ के निधन से ब्लॉक परिसर में सन्नाटा छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा गोंडा कोतवाली अंतर्गत महादेवा क्रासिंग का है, जहां गुरुवार की सुबह गणतंत्र दिवस के मौके पर कटरा ब्लाॅक पर तैनात (52) वर्षीय बीडीओ राम प्रकाश मौर्य अपने गोंडा इंदिरा आवास कालोनी से राष्ट्रीय ध्वज फहराने को ब्लाक मुख्यालय के लिए निकले थे। कटरा -गोंडा महादेवा क्रासिंग पर पहुंचते ही फाटक बंद मिला वह अपने चारपहिया वाहन से उतरकर बाहर खड़े हो गए और बोतल निकालकर पानी पीने लगे। 
विज्ञापन


इसी बीच ओवरब्रिज निर्माण में लगे एक क्रेन ने उन्हें ठोकर मार दी। आसपास के लोगों ने बताया कि क्रेन का चालक क्रेन पीछे कर रहा था और बीडीओ क्रेन को देख नहीं सके। जिससे क्रेन की ठोकर लगने से वह सड़क पर गिरकर उसके नीचे आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे मिश्ररौलिया चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया दुर्घटना की जानकारी कोतवाली नगर सहित डालीगंज छपिया में रहने वाले उनके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed