{"_id":"62b746e1e45d022e1d634bdd","slug":"bank-s-recovery-agent-found-hanging-gonda-news-lko63681795","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला बैक का रिकवरी एजेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला बैक का रिकवरी एजेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक का शव शनिवार सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह बैंक में रिकवरी एजेंट था। हालांकि बैंक ने इससे इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
शहर के राजा मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनका बेटा अंकित श्रीवास्तव (28) प्रथमा यूूपी ग्रामीण बैंक की रिकवरी एजेंसी में एजेंट था। वह तीन साल से शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। शनिवार सुबह अंकित सोकर नहीं उठा तो मकान मालिक अभय ने उसे आवाज लगाई।
जवाब न मिलने पर अभय उसके कमरे के बाहर गये तो खिड़की से देखा कि अंकित का शव फांसी के फंदे पर लटका है। अभय ने पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल ने बताया कि अंकित के पिता ने उसके बैंक का रिकवरी एजेंट होने की बात कही है। मगर बैंक प्रबंधन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। संवाद